भद्रकाली मंदिर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण
चतरा, भद्रकाली मंदिर स्थित यज्ञशाला में मकरसंक्रांति के मौके पर कीर्तन मंडली के तत्वाधान में 43 वां माँ भद्रकाली लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कीर्तन मंडली व महायज्ञ समिति के सदस्यों कि उपस्थिति में कि गईं । यज्ञ समिति के सदस्यों ने यज्ञ देवता के जयकारों के बीच महायज्ञ का ध्वज खड़ा किया। बतादे कि 1983 से लगातार महायज्ञ का ध्वजारोहण मकरसंक्रांति के दिन ही किया जाता है । 1983 से लगातार महायज्ञ का आयोजन पूरे धूमधाम के साथ कीर्तन मंडली के तत्वाधान में किया जा रहा है जो लगातार जारी है होली के दो दिन पूर्व महायज्ञ का समापन भव्य महाभंडारे के साथ किया जाता है ,साथ ही महायज्ञ के शुभारंभ के दिन हजारों की संख्या में महिलाएं व कुँवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल होते है मौके पर यज्ञ के यजमान के रूप में कैलाश सिंह, अध्यक्ष शिवसेकक सिंह, श्याम प्रसाद सिंह, लक्ष्मी सिंह, सुग्रीवन सिंह, डॉ दुलार हजाम, आदित्य सिंह, संत सिंह, रंजीत सिंह, हरिचंद्र सिंह, रामचन्द्र सिंह, मृत्युंजन सिंह रतन शर्मा, सुजीत भारती, रामजीवन सिंह, सियाराम सिंह, सतीश सिंह योगगुरु शंकर चंद्रवंशी, सत्यनारायण सिंह, जितेंद्र सिंह अर्जुन ठाकुर, बबन सिंह, टुन्नी सिंह, विकास सिंह समेत बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।










