बैडमिंटन मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने टाउन थाना इंचार्ज का किया स्वागत
मॉर्निंग बैडमिंटन क्लब के सदस्यों द्वारा सोमवार को टाउन थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता का बुके भेंट कर स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने कहा कि अनिल कुमार गुप्ता के टाउन थाना इंचार्ज बनने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
स्वागत कार्यक्रम में मॉर्निंग बैडमिंटन क्लब के सदस्य डॉ. शंकर लाल, डॉ. अमित, कार्तिक कुमार, टमटम जी, विकास शाह, रॉकी आज़ाद, विक्की, मुकेश एवं संजय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।










