बेदिया समाज का वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन

गोला। प्रखंड क्षेत्र के मोहन बेडा लोहड़ी टुंगरी में शुक्रवार को बेदिया समाज का वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेदिया विकास मंच के अध्यक्ष शंकर बेदिया एवं सचिव अशोक बेदिया मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत समाज के लोगों ने सखुवा पत्ता का टोपी पहनाकर किया। इस अवसर में मुख्य अथिति द्वय ने कहा कि बेदिया समाज को राजनीति में आगे आने की आवश्यकता है। समाज में आज गरीबी व अशिक्षा, बेरोजगारी बढ़ रही है। इस मुद्दे पर सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के उथान के लिए लोगों को बढ़ चढ़ कर सक्रिय भागीदारी निभाना होगा। ताकि समाज निरंतर आगे बढ़ता रहे। कार्यक्रम के दौरान दूर दराज गांव से समाज की महिलाओ ने टूसू लेकर नाचते गाते कार्यक्रम स्थल में पहुंची। यहां स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया । मंच संचालन भोला बेदिया ने किया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रोहित बेदिया, सुखदेव बेदिया, सचिव अरुण बेदिया, सुनील बेदिया, सचेतक नारायण बेदिया, राजकुमार बेदिया, भोला बेदिया, संतोष, मनोज, श्रीपाद, किनवा,, प्रमोद,भोला, पारस, बाबूलाल, दिगंबर,उमेश, दिनेश्वर,आसाराम बेदिया आदि मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *