बीमा योजना के लाभुक मृतक अशोक कुमार की पत्नी को एसबीआई ने सौपा दो लाख रुपये का चेक
बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक जयंत कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के पत्नी सुजाता देवी को दो लाख रुपये का चेक सोपा गया।अशोक कुमार की पत्नी सुजाता देवी ग्राम बड़का बालूमाथ थाना बालूमाथ निवासी का देहांत बीमारी के कारण हो गया था।शाखा प्रबंधक ने बताया की मृतक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया गया था।जिसके बाद परिजनों ने मुआवजा राशि के लिए बैंक से संपर्क किया।जिस पर बैंक प्रबंधन द्वारा विभागीय प्रक्रिया पूरी कर मृतक के आश्रित को दो लाख रुपये का चेक सौपा गया । मौके पर बैंक कर्मी सोनी कुमारी,समीर बारला,आलोक कुमार,धीरज मिंज,विश्वनाथ राय,सुजीत कुमार,प्रमोद कुजूर,नंदू कुमार यादव समेत कई लोग उपस्थित थे ।









