बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड द्वारा शिविर में 184 ग्रामीणों का किया उपचार

परियोजना प्रभावित ग्रामवासियों के स्वास्थ्य कल्याण को ध्यान में रखते हुए बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड ने पचहवाड़ा नॉर्थ कोल माइन क्षेत्र में 1 दिसम्बर 2025 को एक व्यापक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। फसल कटाई के व्यस्त के बावजूद कुल 184 ग्रामीणों ने इस शिविर में भाग लिया। जिसे स्थानीय स्तर पर बेहद सफल पहल माना जा रहा है। शिविर में तीन अनुभवी चिकित्सकों ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण और उपचार किया। विशेष बात यह रही कि शिविर में ही रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण और ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे ग्रामीणों को बाहर जाकर जांच कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिसे लेकर सभी ने विशेष संतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि घर से दूर जाकर जांच कराना कठिन होता है। ऐसे में गांव के पास ही सभी सुविधाएं उपलब्ध होना उनके लिए बड़ी राहत है। कई बुजुर्ग मरीजों ने डॉक्टरों और सीएसआर टीम द्वारा दिए गए व्यक्तिगत ध्यान की भी सराहना की। शिविर में आए सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। साथ ही स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रत्येक मरीज को बन-ब्रेड और दो केले देकर पोषण का भी ध्यान रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *