बिहार फाउंड्री ने जरूरतमंदों को बांटे गरम वस्त्र
कुजू। रांचीरोड स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड द्वारा कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पोचरा के प्रांगण में गरम वस्त्र वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए करीब 150 जरूरतमंद लोगों के बीच गरम वस्त्र वितरित किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को गरम वस्त्र उपलब्ध कराना समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, परमेश्वर यादव, पप्पू यादव, पप्पू यादव, रामदसी यादव, माला यादव, रमेश यादव, चिंटू यादव, रणविजय कुमार, मंटू यादव, जलधार यादव, हरियर यादव, खेमलाल यादव, भोला प्रजापति, गुलटन यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।










