बिरला शाखा में बीमा कानून संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन

भारतीय जीवन बीमा निगम के गिरिडीह शाखा कार्यालय परिसर में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, एल आई सी क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन, एल आई सी पेंशनर्स एसोसिएशन, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसबीआई बैंक कर्मचारी संघ ( एन सी बी ई ) बी एस एस आर यूनियन, झारखंड कोल मजदूर यूनियन सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर तमाम वक्ताओं ने बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 की कड़ी निंदा की, और कामकाजी लोगों, पॉलिसीधारकों और सभी लोकतांत्रिक ताकतों से इस प्रतिगामी कानून का विरोध करने का आह्वान किया जो राष्ट्रीय हितों के लिए बहुत हानिकारक है।
धर्म प्रकाश, संयुक्त सचिव, बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल ने कहा कि सरकार के द्वारा जनहितैषी भाषा और शब्दावली का उपयोग कर एक ऐसी नीति को वैध ठहराने की कोशिश की गई है, जो वास्तव में जनहित को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत FDI से न तो भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा और न ही बीमाधारकों को। इससे केवल इतना होगा कि विदेशी पूंजी को देश की घरेलू बचत तक अधिक पहुँच और नियंत्रण मिल जाएगा।
इस प्रदर्शन में धर्म प्रकाश, अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, उमानाथ झा, कुमकुम वाला वर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, रोशन कुमार, सुश्री श्वेता, राजेश कुमार, अजय कुमार, के के कुटुंब, विकास पांडे, अंशु कुमारी सिंघानिया, प्रभास कुमार शर्मा, राजा राम सबा, परवीन, अनिल कुमार वर्मा, नीतीश कुमार गुप्ता, प्रीतम कुमार मेहता, गौरव कुमार सिंह, माहेश्वरी वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, संजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रदीप प्रसाद, घन श्याम साव, पंकज कुमार, बी एस एस आर यूनियन के मृदुल कांति दास, अभिजीत डान, पेंशनर एसोसिएशन के संत कुमार रॉय, रविन्द्र सिंह, बिकास कुमार सरकार, बी बी लाल, एसबीआई के अभिषेक कुमार सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *