बिरनी में भाकपा माले जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

जन नायक शहीद कामरेड महेंद्र सिंह के 21 वीं शहादत दिवस की तैयारी को लेकर भाकपा माले जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय बिरनी में सम्पन्न हुई।
बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त, बगोदर के पुर्व विधायक कामरेड बिनोद कुमार सिंह, राजधनवार के पुर्व विधायक राजकुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा एक सोची-समझी रणनीति के तहत जन नायक शहीद कामरेड महेंद्र सिंह के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करके गरीबों किसानों दलितों मजदूरों शोषितों के आवाज़ को कुचलने का प्रयास कर रही है और इसका मुकम्मल जबाब देने के लिए यहां के गरीब किसान मजदूरों ने ठाना है कि संविधान विरोधी भाजपा जैसी सम्प्रदायिक ताकतों को बता देंगे कि महेंद्र सिंह कौन थे।
पार्टी ने तय किया कि महेंद्र सिंह गरीबों का बुलंद आवाज थे उनका विरासत को बचाना है। बगोदर के पांच मजदूरों का आठ माह बाद भी वतन वापसी नहीं होना केंद्र सरकार पर सवालिया निशान हैं।
झारखंड के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि नहीं दी जा रही है लेकिन यहां के विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। मईया सम्मान योजना एवम अबुआ आवास में गरीब किसानो को वंचित किया गया है। बालू के नाम पर लुट खसोट मची है। सहारा इंडिया में जमा गरीबों का पैसा मोदी सरकार वापस नहीं कर रही है आदी कई सवालों को लेकर इस बार पार्टी ने संकल्प लिया है कि गरीब किसान मजदूरों के सवालों को लेकर पार्टी आन्दोलन तेज करेंगी और इस बार 25 हजार की संख्या में बगोदर में गोलबंदी सुनिश्चित करने पर निर्णय लिया गया।
बैठक में पार्टी के उस्मान अंसारी,सीताराम सिंह , परमेश्वर महतो,भोला मंडल, शेखर सुमन, रामेश्वर चौधरी राजेश सिन्हा, सकलदेव यादव, मीणा दास, कौशल्या देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *