बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी में मना संविधान दिवस
अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है संविधान : रंजीत सिंह
कुजू। बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रंजीत सिंह ने कहा कि आज वहीं ऐतिहासिक दिन है। जब हमारे महान संविधान निर्माता ने देश को एक मजबूत संवेदनशील और सर्व समावेशी संविधान का उपहार दिया। हमारा संविधान केवल कानून का संग्रह नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, विविधता व भारत की एकता का अमर दस्तावेज है। जबकि शिक्षिका सुनीता कुमारी और पुष्पिता कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि संविधान देश को स्थिरता और पूर्वानुमान देता है। यह देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है। वहीं, शिक्षको एवं विद्यार्थियों ने संविधान प्रस्तावना की शपथ ली। मौके पर शिक्षक कामेश्वर प्रसाद, कोलेश्वर महतो, भागीरथ प्रसाद, बलराम साव,अशोक करमाली, बैजनाथ प्रसाद, रीता कुमारी, सविता कुमारी, सोनी गुप्ता, वंदना पांडेय समेत विद्यार्थी शामिल रहे।









