बालूमाथ मे गायत्री दीपमहायज्ञ का भव्य आयोजन
संस्कार और आध्यात्मिक गतिविधियों के बिना जीवन अधूरा लगता है: एसडीएम प्रवीण सिंह
बालूमाथ। अखिल विश्व गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे बालूमाथ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित महानंद कुशवाहा के आवास मे पुत्र के जन्म दिन पर दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोंचारण के बीच गायत्री शक्तिपीठ चंदवा के परिवाजक रामनाथ जी के द्वारा परमपुज्य गुरु देव श्रीराम शर्मा आचार्य,परम वंदनीय माता जी के सूक्ष्म संरक्षण मे दीपयज्ञ संपन्न कराया गया। वहीं बालूमाथ प्रखण्ड के गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा युग गायण की प्रस्तुति किये गये। जिसमे सेरेगड़ा गायत्री परिवार शाखा के कार्यकर्ताओं की भी अहम् भूमिका निभाई गई। इस कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे आये एसडीएम प्रवीण कुमार सिंह, लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि गायत्री परिवार के बिना सब अधूरा” यह एक भावना है जो दर्शाती है कि गायत्री परिवार के संदेश, संस्कार और आध्यात्मिक गतिविधियों के बिना जीवन अधूरा लगता है। यह विश्व का एक संगठन है जिसका उद्देश्य वैदिक सनातन धर्म के सिद्धांतों पर आधारित एक समाज के निर्माण के लिए लोगों के जीवन में वैचारिक और चारित्रिक परिवर्तन लाना है। जैसा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित किया गया था। इस प्रकार, “अधूरा” शब्द जीवन के एक महत्वपूर्ण पहलू के अभाव को व्यक्त करता है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार यह पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित एक वैश्विक संगठन है। जिसका
उद्देश्य संगठन का उद्देश्य जनमानस में वैचारिक परिवर्तन लाकर समाज का उत्थान करना है, और इसके लिए यह दहेज प्रथा,कुरिती उन्मूलन,नशा मुक्ति, बाल विवाह, युवा को जगाने जैसे विभिन्न अभियान चलायें जाते है। एसडीएम प्रवीण कुमार सिंह ने यह भी कहा कि
आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान यह जीवन में गायत्री मंत्र के जाप, ध्यान और अन्य आध्यात्मिक गतिविधियों के महत्व को बतलाया जाता है, जो व्यक्तियों के चरित्र और समाज के उत्थान में सहायक माने जाते हैं। जब लोग कहते हैं कि गायत्री परिवार के बिना सब अधूरा है, तो उनका मतलब होता है कि गायत्री परिवार से जुड़ी गतिविधियाँ उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण खालीपन को भरती हैं, जिससे जीवन पूर्ण और सार्थक बन जाता है। वहीं लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा पुरे विश्व मे चलायें जाते रहे हरेक आध्यत्मिक गतिविधियां काफी सराहनीय है। इस अभियान को सफल बनाने मे युवाओं का काफी अहम भूमिका निभाने की जरूरत है।इस आध्यात्मिक अभियान मे महिलाओं को भी आगे आने की जरूरत है। तभी हम सभी अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी,परम वंदनीय माता जी के सपनों को साकार कर सकते हैं।
मौके पर कृष्णकांत गुप्ता,परिवाजक रामनाथ जी,रामबालक महतो, संतोष कुमार सिन्हा, महानंद कुशवाहा, संजय कुशवाहा,प्रेमा कुमार शर्मा, ईश्वर लाल सुनील राणा, तुलसी यादव, रविन्द्र ठाकुर,लोचन यादव लखनलाल, विनोद कुमार,दशरथ पासवान,आशिष ओझा, सहित दर्जनों की संख्या मे गायत्री परिवार महिला मंडल के बहने उपस्थित रही।










