बारियातू पुलिस ने बाराखाड़ में 7 एकड़ भूमि में फैली अवैध पोस्ता व गांजा की फसल नष्ट किया
बारियातू। थाना पुलिस ने मंगलवार को शिबला पंचायत अंतर्गत बाराखाड़ के जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5 एकड़ भूमि में लगी पोस्ता तथा 2 एकड़ भूमि पर उगे गांजा के पौधों को ट्रैक्टर से जुताई कर तथा लाठी-डंडों से पिट पिट कर पूरी तरह नष्ट कर दिया।
थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि शिबला पंचायत अंतर्गत बाराखाड़ के जंगली इलाके में अवैध पोस्ता और गांजा की खेती की गई है। सूचना के आधार पर थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई और अभियान चलाया गया। इस दौरान वन भूमि के 5 एकड़ पर पोस्ता एंव 2 एकड़ भूमि पर गांजा के पौधे को ट्रेक्टर से जुताई कर एवं लाठी डंडे से पिट पिट कर नष्ट किया गया।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मादक पदार्थों की खेती करने या लोगों को इसके लिए प्रलोभन देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध तरीके से पोस्ता या गांजा की खेती हो रही है तो संबंधित लोग स्वयं इसे नष्ट कर दें, अन्यथा पुलिस अभियान के दौरान पकड़े जाने पर कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।
इस अभियान में थाना के एस आई छोटू पांडा , ए एस आई सुरेश कुमार सिंह, एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।









