बाबा तिलका माझी चौक से पत्थलगाड़ी का विधिवत स्थानांतरण

डिमना स्थित बाबा तिलका मांझी चौक से पत्थलगड़ी को विधिवत स्थानांतरित किया गया।
रविवार को बाबा तिलका माझी स्मारक समिति के सचिव मदन मोहन सोरेन के नेतृत्व में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पण कर पत्थलगड़ी का विधिवत हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्र मादल, नगाड़ा, चोड़चूड़ी आदि की गूंज के बीच नायके बाबा का आगमन हुआ, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक उल्लास से भर गया।
इस कार्यक्रम में डिमना, कुमरूम, बावनगोड़ा, गोड़गोड़ा, बालीगुमा, भीम नगर, बुरु टोला, तुरियाबेड़ा, देवघर, मिर्जाडीह सहित अन्य गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण और माझी बाबा, नायके बाबा आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर आसानबनी काली मंदिर से लेकर सिमुलडंगा तक फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। डिमना स्थित बाबा तिलका मांझी चौक में स्थापित पत्थलगड़ी के कारण निर्माण कार्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी। जनहित को ध्यान में रखते हुए बाबा तिलका माझी स्मारक समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर समिति के सचिव मदन मोहन सोरेन ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण जनसामान्य के हित में अत्यंत आवश्यक है, इसी को गंभीरता से लेते हुए पत्थलगड़ी को स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब इस चौक पर भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की आदमकद एवं भव्य प्रतिमा स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। भविष्य में इस स्थल को पार्क के रूप में विकसित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा, ताकि शहर के प्रवेश द्वार पर एक आकर्षक और प्रेरणादायी दृश्य प्रस्तुत हो सके।
इस कार्यक्रम में एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि कृष्ण मोहन मिश्रा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सालगे मुर्मू, सानिया सोरेन, बासो सोरेन, माधो सोरेन, बाहा हांसदा, पनमुनि सोरेन मुनु सोरेन, साकरो हांसदा, मदन मोहन सोरेन,दीपक मुर्मू, रमेश मुर्मू, पप्पू सोरेन, सुनील रजक, राखल सोरेन, दीपक रंजीत,छोटू सोरेन, मिथुन मुर्मू, कृष्णा हांसदा,दुर्गा मुर्मू, राजेंद्र सोरेन,कैलाश बिरुआ, हैपी तंतुबई, मोहन हांसदा, सनातन हांसदा, निमाई सोरेन,प्राण सोरेन,सुनाराम सोरेन, बोसेन सोरेन,रोहित बास्के, सारीआन कडुवार, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *