बाबा तिलका मांझी क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल फाइनल का भव्य आयोजन

बाबा तिलका मांझी क्लब, राजबाड़ी पाकुड़िया, पाकुड़ के तत्वावधान में बुधवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष,प्रतिनिधि सुशील मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला एफ.सी. खैरीगढ़ एवं एफ.सी. मालकुड़ा के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में एफ.सी. खैरीगढ़ ने एक गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि प्रतिनिधि श्री सुशील मुर्मू ने विजेता टीम एफ.सी. खैरीगढ़ को ₹25,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, वहीं उपविजेता टीम एफ.सी. मालकुड़ा को ₹20,000 नकद प्रदान किए गए। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को ₹5,000-₹5,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई।

अपने संबोधन में सुशील मुर्मू ने कहा कि “खेलोगे-कूदोगे बनोगे नवाब” केवल एक कहावत नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। खेल से अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि चलता हुआ घोड़ा और दौड़ता हुआ मनुष्य कभी बूढ़ा नहीं होता। साथ ही क्लब की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब अध्यक्ष सोमेश मरांडी, उपाध्यक्ष सुमित सोरेन, सचिव लखीराम टुडू, नरेश टुडू, ग्राम प्रधान बूढ़ीसोल हेंब्रम, संजय कुमार हांसदा, सनाउल अंसारी, जियोन मरांडी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *