बानपुर के मन्नापतरा में गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण

टंडवा। टंडवा मध्य जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव के सौजन्य से बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्राम बानपुर टोला मन्नापतरा में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष कुमार गंझु एवं अनिल कुमार दास सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर संतोष कुमार गंझु ने बताया कि कड़ाके की ठंड से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव द्वारा कंबल वितरित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। कंबल पाकर ग्रामीणों ने ठंड से राहत मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव एवं समाजसेवी संतोष कुमार गंझु के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बलराम उरांव, मुकेश राम, राजू राम, अशोक राम, बटन प्रजापति, मोहन राम, लिपटा प्रजापति सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *