बाजार मध्य विद्यालय का खेल मैदान बना अवैध बालू–छरी भंडारण केंद्र,स्कूली बच्चों का खेल खुद प्रभावित

बरवाडीह . प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार मध्य विद्यालय का खेल मैदान इन दिनों अवैध बालू और छरी के भंडारण का केंद्र बन चुका है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रबंधन समिति को बिना जानकारी दिए कुछ अवैध बालू कारोबारी और संवेदक लगातार मैदान में भंडारण कर अतिक्रमण कर रहे हैं.जिससे बच्चों का खेलकूद प्रभावित हो रहा है.दूर दराज की बात तो दूर प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ मीटर की दूरी पर बाजार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर के विशाल खेलकूद मैदान जिसमें प्रतिदिन स्कूली बच्चों खेलकूद करते हैं लेकिन एक सप्ताह से पीसीसी सड़क निर्माण करने वाली कुछ ठिकेदार विद्यालय प्रबंधन के बिना अनुमति के पूरे खेल मैदान में अवैध तरीके से बालू एवं छारी का भंडारण कर खेल मैदान को पूरी तरह कब्जा कर लिया है.खेल मैदान में जहां स्कूली बच्चों खेलकूद करते हैं वहीं बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर व सामुदायिक भवन का आने जाने का रास्ता भी अतिक्रमण कर लिया गया है.जानकारी के अनुसार, उपायुक्त के निर्देश पर अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है लेकिन अब तक किसी तरह की करवाई नहीं होने से अवैद्य भंडारण करने वाले का मनोबल बढ़ा हुआ है जिससे खुलेआम दिन के उजाले में सरकारी खेल मैदान का पूरी तरह अतिक्रमण किया जा रहा है.
जिप सदस्य संतोषी शेखर ने मामले पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि “खेल मैदान का अतिक्रमण करना बिल्कुल गलत है. विभाग और खनन कार्यालय को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए.जानकारी के बावजूद अगर कार्रवाई नहीं हो रही है तो यह गंभीर लापरवाही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *