बाक्साइड ट्रक ऑनर चट्टान की तरह एक झूठ खड़े रहे: अजय नाथ शाहदेव
लातेहार।लातेहार लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की एक बैठक चंदवा( टोरी) में संपन्न हुई, बैठक में सैकड़ो आँनरो ने भागीदारी निभाई, इस बैठक में मुख्य रूप से सह संरक्षक हाजी शकील अंसारी और सह संरक्षक डॉक्टर लाल अजय नाथ शाहदेव भी शामिल हुए, बैठक में एक तारीख से शुरू होने वाले आंदोलन की तैयारी की समीक्षा करते हुए और आने वाले नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पिकनिक पार्टी का आयोजन किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने अपनी अपनी बातें रखी ,एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने कहा की एक तारीख के आंदोलन की जोरदार तैयारी है और सभी ट्रक मालिक एकजुट है और हम लोग के संरक्षक माननीय धीरज प्रसाद साहू और एलजी एसोसिएशन ने कभी कोई लड़ाई नहीं हारी है, इसलिए हमारी जीत सुनिश्चित है ,वहीं बैठक को संबोधित करते हुए सह संरक्षक डॉक्टर लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि आप अपना कार्य करें चिंता ना करें, कुछ बिचौलिए किस्म के लोग जिनको अपना मुनाफा कंपनी से लेना है वे टर,टर कर रहे हैं उनकी बातों को नजरअंदाज कीजिए और आप अपनी एक जुटता के साथ आगे बढ़े, सह संरक्षक हाजी शकील अंसारी ने कहा कि आप खुश नसीब है कि आपको माननीय धीरज प्रसाद साहू जैसे संरक्षक मिले हैं उनके परिवार ने सिर्फ देना सीखा है, लेना नहीं और आपका व्यवसाय सुचारू रूप से चले इसके लिए हम सभी आपके साथ हैं ,सचिव रोहित अग्रवाल ने सर्वप्रथम सह संरक्षक डॉक्टर लाल अजय नाथ शाहदेव एवं हाजी शकील अंसारी जी का स्वागत शाँल ओढाकर किया, रोहित अग्रवाल ने कहा कि पूरे चंदवा के ओनर एकजुट है जहां जरूरत होगी हम सभी आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं, एसोसिएशन के सचिव मुद्रिका यादव ने कहा की जालिम माइन्स हो या कही का भी मान्ईस हो, सभी ट्रक मालिक हमारे भाई है आने वाले समय में जहां भी हम लोगों को स्थिति समझ में आएगी उस हिसाब से आगे काम किया जाएगा ,सभा को संबोधित करने वालों में संतोष साहू, पिंटू मित्तल अभय सिंह, बरज सिंह राजेश विश्वकर्मा, विक्की जी, राजेश शर्मा ,रहमत अंसारी, मुख्तार अंसारी ,महेंद्र प्रसाद, इरशाद उर्फडबलू व मनीष सिंह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया, इसके पश्चात सभी ट्रक मालिकों और पदाधिकारियों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया और कहा कि कल 31 तारीख को लोहरदगा में भी सभी ट्रक मालिकों का वनभोज है। जिसमें हमारे माननीय संरक्षक धीरज प्रसाद साहू भी शामिल रहेंगे। आप सभी ट्रक मालिक लोहरदगा के वन भोज में शामिल होंगे और आगे की लड़ाई हम लोगों की जारी रहेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से संजीव शर्मा मोहम्मद बबलू ,मोहम्मद गुड्डू मोहम्मद अमानुल्लाह जतरू मुंडा अनिल उरांव तारकेश्वर महतो शंकर प्रजापति मिँजू मियां मछिँदर प्रजापति, संतोष साव, जगमोहन साहू ,बबलू कोयला, प्रदीप कुमार सहित सैकड़ो ट्रक मालिक उपस्थित थे।










