बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, निकाला शव यात्रा
नामकुम। महुआ टोली लालगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर से सोमवार को महावीर मंदिर अध्यक्ष संजीत सिंह के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सूर्यनगर, हरिनगर, आदर्श नगर होते हुए टाटीसिलवे थाना हरिप्रसाद चौक तक बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में शव यात्रा निकाला और पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया यूनुस खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर महावीर मंदिर के अध्यक्ष संजीत सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहां की सरकार रक्षा नही कर पा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में युवक की हत्या की जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही हिंदुओं की रक्षा की जाए। पूर्व कर्नल बीके सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू परिवरों पर हो रहे अत्याचारों के मामले में कड़ा कूटनीतिक अपनाया जाए। इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में अब बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद, हिंदुओं पर अत्याचार बंद करों और दीपू चंद्र दास को न्याय दो जैसे नारे लगाए। आरोप लगाया कि बांग्लादेश में सुनियोजित तरीके से अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश सरकार पर अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। शव यात्रा में खिजरी के पूर्व विधायक आरके पाहन, टाटीपश्चिमी संयोजक विनोद कुमार शाही, टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, गिरिधर मिश्रा, गाजू महतो, सरयुग प्रसाद, ब्रजेश सिंह, प्रशांत किशोर, वीणा शर्मा, उपचंद्र महतो, परशुराम सिंह, सुभाष पांडेय, सुभाष श्रीवास्तव, अशोक पासवान समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।










