बहरा गोड़ा कॉलेज बीएड रिकॉर्ड रूम का ताला टूटा, पुलिस पहुंची

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरागोड़ा महाविद्यालय के बीएड कैंपस के रिकॉड रूम के ताला को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ कर नष्ट करने का प्रयास किया गया।उक्त मामले के जानकारी तब मिली जब 10बजे अध्यापक डॉ नायक ने मुख्य द्वार को खोला।देखा कि दरवाजा को क्षतिग्रस्त एवं ताला तोड़ने का प्रयास किया गया।प्राचार्य डॉ बी के बेहरा द्वारा थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी गई।शंकर प्रसाद कुशवाहा मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया।घटना सही पाया गया लेकिन सब कुछ सुरक्षित पाया गया।विदित हो कि मटिहाना कैंपस में कोई सुरक्षा प्रहरी नहीं है।डॉ,बेहरा ने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय से आग्रह किया गया है।थाना प्रभारी ने प्राचार्य को सुरक्षा प्रहरी की वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दिया।उन्होंने यह भी कहा कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *