बहरागोड़ा महाविद्यालय में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

बहरागोड़ा महाविद्यालय में अग्नि शमन पदाधिकारी एसएस यादव के नेतृत्व में उनके सहयोगियों द्वारा अग्नि सुरक्षा सह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों को आग लगने के बाद डरने के बजाए समझदारी से आग बुझाने के तरीकों को बताया गया. आग लगने के बाद डरने के बजाय समझदारी से आग बुझाने के तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. सिलेंडर में आग लगने, किसी वस्तु में आग लगने से गिला कपड़ा का प्रयोग,बाल्टी का प्रयोग एवं आग बुझाने के यंत्र के प्रयोग को मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया.इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बीके बेहरा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास बनाना कॉलेज का एकमात्र उद्देश्य है. मौके पर सभी शिक्षक समेत 300 से अधिक विद्यार्थी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *