बरकाकाना में अठारह वर्षीय युवक ने की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

 

बरकाकाना।रेलवे आरपीएफ कॉलोनी बरकाकाना में अठारह वर्षीय युवक का आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बरकाकाना ओपी अंतर्गत रामगढ़ पतरातु मुख्य मार्ग आरपीएफ कॉलोनी बरकाकाना निवासी राहुल कुमार पिता सुनील तुरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।मृतक के पिता सुनील तुरी बरकाकाना में डेकोरेशन का काम करता है एवं उनके परिजन गोमो में रहते हैं।बुधवार की सुबह राहुल के सहकर्मी उसे फोन कर रहे थे,कोई जवाब नहीं मिलने पर इसकी जानकारी उसके ममेरे भाई दीपू तुरी को दी गई।तदोपरांत दीपू जब राहुल के घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद पाया,उससे धक्का देकर दरवाजा खोलने पर डेकोरेशन में उपयोग किए जाने वाले नेट के फंदे से राहुल को झूलता पाया गया।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बरकाकाना ओपी पुलिस एवं उनके परिजनों को दी।घटना स्थल पर पहुंचे बरकाकाना ओपी पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र उरांव एवं उनकी टीम जॉच में जुटी।ओपी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *