बमने पंचायत में बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण

खलारी। खलारी प्रखंड अंतर्गत बमने पंचायत में बुधवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच निःशुल्क गेहूं बीज का वितरण किया गया। पंचायत के बमने एवं डुंडु ग्र्राम के कुल 75 लाभुक किसानों कें बीच प्रति किसान 20 किलो ग्राम गेहुं बीज का वितरण किया गया। वहीं मौके पर बीटीएम विकास तिर्की ने उपस्थित किसानों को सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि जिला कृषि कार्यालय के निर्देश पर लाभुक किसानों के बीच गेहुं बीज का वितरण किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से पंसस मनभुवन लोहरा, खलारी कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष साअीर अंसारी, नगमा खातुन (वि.प्र.खाद्य आपुर्ति), पुर्व मुखिया बसंती देवी, कृषि मित्र राजेन्द्र महतो, दुबराज महतो, मनोज बैठा, संतोष महतो, नारायण महतो, अशोक महतो सहित अन्य किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *