बंगाल के राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी, हाइ अलर्ट
आरोपी ने ई-मेल भेजते हुए अपना मोबाइल नंबर भी लिखा, गृह मंत्रालय को भेजी गई जानकारी
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल भेज कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। लोक भवन (पूर्व में राजभवन) के सीनियर अधिकारी ने धमकी की पुष्टि की है। अधिकारी के मुताबिक ई-मेल में राज्यपाल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है। बतातें चलें कि राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के 60-70 जवान राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात हैं। राज्यपाल को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। उधर, अधिकारी ने कहा कि हमने डीजीपी को जानकारी दी है। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और गृह मंत्रालय को भी घटना की जानकारी दी गई है। राज्यपाल को धमकी सेे उड़ाने की घटना उस वक्त हुई है जब राज्य में सियासी तूफान उठा है। क्योंकि गुरुवार को ही इडी ने टीएमसी के सोशल मीडिया हेड के ठिकानों पर छापामारी की है। जिसे ममता बनर्जी ने राजनीति से प्रेरित बताया हैं। इस पर राज्यपाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह संविधान में सहयोग करे। किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकना दंडनीय अपराध है।










