फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुसाबनी :– मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत सचिवालय तांम्बाजुड़ी में आपकी सरकार आपकी योजना आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव की ग्रामीणों ने शिविर में आकर सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किया। जिसमें मैया सम्मान योजना के लिए 175 आवेदन, पेंशन योजना का 40 आवेदन, अबूवा आवास योजना का 109 आवेदन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का 28 आवेदन , राशन कार्ड के लिए 22 आवेदन, नया आधार कार्ड का 10 आवेदन ,ई श्रम कार्ड का 31 आवेदन तथा KCC के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुआ , । सरकारी पदाधिकारी , कर्मचारी , आंगनबाड़ी सेविका और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से सफलतापूर्वक शिविर में लोगों कि समस्याओं का समाधान किया गया । इस मौके पर जन-प्रतिनिधि के द्वारा परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया ।
आज के शिविर में प्रखंड के पदाधिकारी के साथ-साथ मुख्य रूप से फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा, पंचायत समिति सदस्य सविता हो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह- झामुमो प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा, उप मुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक और माननीय विधायक जी के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी भागीदारी निभाकर शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।










