फेको पद्धति से वगैर चीरा और टांका के मोतियाबिंद का होगा सफल ऑपरेशन।
महिलौंग में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजनअनगड़ा (आजाद सिपाही)। उषा मार्टिन फाउंडेशन एवं शालिनी अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को महिलौंग बाजार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सह मोतियाबिंद जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में मरीजों की जांच की गई तथा उनके बीच दवाईयों का वितरण किया गया गया। मौके पर शालिनी अस्पताल के वरीय प्रबंधक राणा विकास ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बुनियादी चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप मापन, नेत्र जांच सह मोतियाबिंद जांच एवं महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा सेवाएँ शामिल थीं। कहा कि फिलहाल प्रत्येक दिन गांवों में जांच शिविर लगाकर मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान की जा रही है जिनका अस्पताल में ऑपरेशन आगामी 27 जनवरी से शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम अभी लगातार चलता रहेगा। क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शालिनी अस्पताल निरंतर सशक्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है वहीं शालिनी अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, सुरक्षित प्रसव सुविधा, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र जांच सहित मोतियाबिंद ऑपरेशन की समुचित एवं आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध है। अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन अत्याधुनिक फेको पद्धति द्वारा किया जाएगा। इस पद्धति में वगैर चीरा एवं बिना टांके की प्रक्रिया है। इस पद्धति में ऑपरेशन के दिन ही मरीज को छुट्टी दे दी जाती है, जिससे कम समय में बेहतर दृष्टि एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित होता है। शालिनी अस्पताल के शिशिर भगत ने कहा की यहाँ प्रतिवर्ष हजारों मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाता है। चालू वर्ष में भी लगभग एक हजार मरीजों के ऑपरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अस्पताल द्वारा सस्ते एवं किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले लेंस विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रत्यारोपित किए जाते हैं, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुलभ हो सके। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को अस्पताल द्वारा न्यूनतम खर्च पर मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यह पहल समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। फोटो —–










