फुड फॉर हंगर के तहत 350 लोगों को कराया भोजन, राज नर्सिंग होम में गर्भवती महिलाओं व शिशुओं का हुआ टीकाकरण
भुरकुंडा।लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा ने प्रत्येक सप्ताह की भांति इस शनिवार को भी भुरकुंडा के पटेलनगर सयाल मोड़ स्थित मां शीतला देवी मंदिर में नर सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत भव्य भंडारा का आयोजन किया। सर्वप्रथम पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर मां को लड्डू का भोग चढ़ाया गया। इसके बाद लायंस क्लब ने फूड फॉर हंगर के तहत लगभग 350 लोगों को खिचड़ी रूपी प्रसाद खिलाकर आर्शीवाद लिया। बताया गया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से प्रत्येक सप्ताह लायंस परिवार के द्वारा व्यक्तिगत सहयोग से इस तरह का आयोजन किया जाता है। इधर परमानेंट वैक्सीनेशन के तहत लायंस क्लब द्वारा राज नर्सिंग होम में दर्जनों नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क टीकाकरण कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष लायन अशोक सिन्हा, सचिव लायन अखिलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन निर्मल अग्रवाल, जिला चेयरपर्सन लायन विजयंत कुमार, लायन रेखा वर्णवाल, लायन माला शर्मा, लायन विजय वर्णवाल, लायन अंजू देवी, लायन रेखा मंजुल, लायन डॉ. एमके मंजुल, एमजेएफ संजय जयसवाल, लायन दीनबंधु सिंह, भूपेंद्र सिंह सैनी उर्फ जीबु, रमेश अग्रवाल आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा।










