प्रेस क्लब जामताड़ा का गठन: राजकिशोर सिंह अध्यक्ष, कौशल सिंह महासचिव निर्वाचित

जामताड़ा: जामताड़ा परिषद सभागार में रविवार को प्रेस क्लब, जामताड़ा की कार्यवाहक कमेटी के गठन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय पत्रकार रघुवंश सहाय ने की। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से आए पत्रकारों की भागीदारी रही। बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर राजकिशोर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष पद पर तपन कुमार महतो, महासचिव पद पर कौशल सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सचिव के छह पद, उपाध्यक्ष के पांच पद तथा कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों पर भी चयन किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि अब तक जामताड़ा में पत्रकारों के लिए कोई सशक्त साझा मंच नहीं था। प्रेस क्लब जामताड़ा पत्रकारों के लिए एक मजबूत मंच का कार्य करेगा और पत्रकार हितों के साथ-साथ पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करेगा। संगठन को आगे और सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।
महासचिव कौशल सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे मजबूत करने के लिए सभी पत्रकारों का एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने सभी पत्रकारों से एक मंच पर आने की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकारिता की मर्यादा तथा नई पीढ़ी के लिए आदर्श स्थापित करना क्लब का उद्देश्य होगा। यह कमेटी तात्कालिक रूप से संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *