प्रेम सिंह यूसील लेबर यूनियन के महासचिव मनोनीत
यूसील लेबर यूनियन के नई कमेटी की घोषणा अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के द्वारा किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में राकेश्वर पांडे एव नया महासचिव के रूप में बीरबल सिंह को हटाकर प्रेम कुमार सिंह को बनाया गया है।
वही बीरबल सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
नई कमेटी में जिन्हें जगह दिया गुण में महेंद्र मिश्रा डिप्टी प्रेसिडेंट, राजेंद्र कुमार सिंह वाइस प्रेसिडेंट ,मंटू दास वाइस प्रेसिडेंट ,नंदकिशोर वाइस प्रेसिडेंट ,शशि भूषण मिश्रा वाइस प्रेसिडेंट, गोविंद होनहागा वाइस प्रेसिडेंट, लव मार्डी असिस्टेंट सेक्रेटरी, छोटू माझी असिस्टेंट सेक्रेटरी, राजू मुखी असिस्टेंट सेक्रेटरी, चेतन मार्डी असिस्टेंट सेक्रेटरी ,अनुज सिंह अस्सिटेंट सेक्रेट्री संजय हसदा असिस्टेंट सेक्रेटरी, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष, सदानंद रावल असिस्टेंट ट्रेजर, महेश्वर प्रसाद असिस्टेंट ट्रेजर ,जीतू करवा ऑफिशियल सेक्रेटरी ,अनिल कुमार असिस्टेंट ऑफिस सेक्रेटरी , सुराय भान सिंह वर्किंग सेक्रेटरी बनाया गया है।
जादूगोड़ा बीते 10 वर्षों से यूसिल लेबर यूनियन के महामंत्री पद पर जमे बीरबल सिंह को उनके पद से हटाने को कमिटी मेंबरों ने बगावत कर दी थी।
इधर मामले के सुलझाने आए यूनियन के उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा जमशेदपुर से जादूगोड़ा पहुंचे व कमिटी मेंबरों के साथ बैठक कर उनकी समस्या जानी। जहां कमिटी मेंबरों ने एक स्वर पर यूनियन का पुनर्गठन करने प्रस्ताव दिया था।
यूनियन के सदस्यों का महासचिव बीरबल सिंह पर आरोप था कि वह यूनियन के और मजदूरों के लिए कोई काम नहीं कर रहा था सबसे पहले जेनेरिक दवा का प्रस्ताव की बीरबल सिंह के द्वारा किया गया जिसको लेकर यूनियन नेता ओर मजदूरों में भारी नाराजगी थी।
यूनियन नेताओं के बढ़ते विरोध को लेकर
जिसे यूनियन उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने स्वीकार करते हुए अगले एक सप्ताह के अंदर नई कमिटी की घोषणा करने का ऐलान किया था।
जिसके बाद कमिटी मेंबर शांत हुए थे।
उन्होंने अपने वादे के अनुसार नहीं कमेटी की घोषणा कर दी है।
महासचिव बनने के बाद प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि यह काफी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है इसे बेहतर से बेहतर पूरा करने का प्रयास करूंगा मजदूरों के हित में काम किया जाएगा एवं मजदूरों के समस्या को प्रमुखता से यूसिल प्रबंधन के समक्ष उठाया जाएगा मजदूरों को मेडिकल सुविधा कैंटीन की सुविधा जर्जर क्वार्टर से निजात ,कई भत्ता मजदूरों को नहीं मिल रहा उन पर त्वरित करवाई कॉलोनी की बेहतर करने को लेकर प्रयास किया जाएगा एवं यूनियन नेताओं के साथ तालमेल बैठा कर मजदूर के हित में काम करेंगे।।
बीरबल सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि यूनियन में बदलाव जरूरी है l










