प्रशिक्षण में सहियाओं को दी गई फाइलेरिया व कुष्ठ रोग की जानकारी
हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को आत्मा भवन हिरणपुर में फाइलेरिया व कुष्ठ रोग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें भी सभी स्वास्थ्य सहिया व दीदी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया रोग को लेकर एमडीए – आईडीए कार्यक्रम व्यापक रूप से चलाया जाएगा। वही कुष्ठ रोग जागरूकता पखवाड़ा 30 जनवरी से 14 फरवरी तक संचालित होगी। प्रशिक्षण में चिकित्सा प्रभारी ने फाइलेरिया बीमारी की लक्षण व इसके उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। बीपीएम कमलेश कुमार ने कहा कि रोग को लेकर सहियाओं को विस्तृत जानकारी रहना आवश्यक है। जिससे कि वह अपने अपने पोषक क्षेत्र के लोगो को इसकी जानकारी दे सके। जिससे कि लोग जागरूक हो सके। सरकार का ल…










