प्रदीप कुमार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पद पर नियुक्ति पत्र मिला।

पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम टेरपा पंचायत पालू निवासी प्रदीप कुमार पिता जगदीश ठाकुर मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों से प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। प्रदीप कुमार सरस्वती शिशु मंदिर रोचाप से प्रारंभिक शिक्षा से मैट्रिक तक शिक्षा प्राप्त किया है। उसके बाद पीटीपीएस कॉलेज में इंटर करने के बाद धनबाद सिन्दरी से बीटेक की शिक्षा प्राप्त किया है। उसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कर्नाटक के मंसूरी में रेल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही उन्होंने रेलवे से त्यागपत्र देंगे। श्री प्रदीप कुमार बहुत ही मेहनती और बहुत ही गरीबी हालत में पड़कर आज यहां तक पहुंचा है। उनको नियुक्ति पत्र मिलने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा के महेंद्र कुमार महतो भूपेंद्र कुमार सिंह सुरेंद्र कुमार त्रिवेणी ठाकुर ,सरजू महतो सरोज कुमार सुरेश ठाकुर प्रीतम सिंह शत्रुघ्न सिंह आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *