प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026
गोपाल मैदान, जमशेदपुर में आयोजित इस उत्सव में साहित्य, कला और संस्कृति के आदान-प्रदान के साथ-साथ विभिन्न स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की पेंटिंग हो या लाइव ग्लिटर आर्ट—इन दोनों स्टॉलों पर जमशेदपुरवासी विशेष रुचि दिखा रहे हैं। ये दोनों स्टॉल उत्कृष्ट पेंटिंग कला कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हाइपर-रियलिस्टिक पोर्ट्रेट कलाकार एवं TEDx स्पीकर नीतू दुबे (Hue Wing स्टॉल), जो मात्र 5 मिनट में किसी का भी लाइव स्केच तैयार करने में विशेषज्ञ हैं।










