प्रतिनिधि मंडल ने की महाप्रबंधक से मुलाकात
ख़लारी।उत्तरीकर्णपुरा क्षेत्र के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता से एक प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओ को लेकर मुलाकात किया। साथ ही मिलकर एक ज्ञापन सौपते हुए आग्रह किया और कहा की उत्तरीकर्णपुरा क्षेत्र मे कार्मिक प्रबंधक की घोर कमी है जिससे मजदूर के कल्याण से संबंधित सारा कार्य जैसे सी एम पी एफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, प्रमोसन सहित कई कल्याणकारी कार्य बाधित हो रही है साथ ही डकरा परियोजना मे तो पिछले 15 दिनों से कार्मिक प्रबंधक नहीं है इस पर महाप्रबंधक ने बताया की सोमवार से डकरा मे कार्मिक प्रबंधक बैठेंगे और जल्द इस दिशा मे सार्थक प्रयास करने का भरोषा दिया ।ज्ञापन सौपनेवालों मे यु सी डब्लू यु /एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णा चौहान, क्षेत्रीय असंगठित सचिव सह विधायक प्रतिनिधि रमेश चौहान, सीसीएल कर्मचारी नन्दलाल चौहान, अशरफी राम,यूनियन के सदस्य प्रदीप कुमार ठाकुर एवं अभिषेक कुमार चौहान शामिल रहे










