प्रगतिशील मगही समाज का चूड़ा दही मिलन समारोह 15 को

हजारीबाग। प्रगतिशील मगही समाज हजारीबाग द्वारा मकर संक्रांत के अवसर पर शहर के आनंदपुरी कॉलोनी स्थित पुराना सदर ब्लॉक के प्रांगण में 15 जनवरी को दिन के 12 बजे से चूड़ा-दही कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह त्योहार मगही समाज के नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मगहीया भाई-बहन एकत्रित होंगे। इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में चूड़ा-दही के भोज का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जो मगही संस्कृति की समृद्धि और एकता को प्रदर्शित करेंगे। उक्त जानकारी प्रगतिशील मगही समाज के हजारीबाग जिला सचिव धनंजय कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *