पोचरा के एबीसी चर्च में क्रिसमस कैरोल्स का हुआ आयोजन
बरकाकाना।क्रिसमस के मद्देनजर रामगढ़ पतरातु मुख्य मार्ग पोचरा स्थित एबीसी चर्च में क्रिसमस कैरोल्स का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया,जिसे लोगो ने की सराहना।मौके पर उपस्थित पास्टर अल्फा डेविड मसीह ने क्रिसमस कैरोल्स की मधुर धुनों पर संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु का प्रेम आपके जीवन में सदैव गूंजता रहे,कैरोल्स की आवाज़ों में छिपा है प्यार और शांति का संदेश,प्रभु यीशु का जन्म आपके जीवन में खुशियाँ भर दे।उन्होंने कहा कि जिंगल बेल्स की धुन और क्रिसमस कैरोल्स की मिठास से आपका घर आनंद और आशीर्वाद से भर जाए।बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एबीसी चर्च में क्रिसमस कैरोल्स का आयोजन किया गया,जिसमें उपस्थित बच्चों का नृत्य का चहुंओर चर्चा हो रही है।मौके पर पास्टर पॉल डेविड मसीह,रजनी मसीह,आरोन, शिफा,अनु,अनीश,अमन,आलोक,आयशा,ऊषा,वर्षा,ग्लोरी,मनीष,जोशुआ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।










