पेटरवार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

पेटरवार। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लावागढ़ा में सोमवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय धमना के सहायक शिक्षक गिरधारी कश्यप के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन लवागढ़ा संकुल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक महादेव बनर्जी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि एक पारी की समाप्ति के साथ उनके जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत होती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन कालखंड का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि ज्ञान और मार्गदर्शन का कार्य जीवन पर्यंत चलता रहता है। मौके पर उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों ने श्री कश्यप के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मंच का संचालन संजय कुमार ने किया।
मौके पर पूरन भोक्ता,राजेश बक्शी, सुरेंद्र कुमार, हेमुलाल प्रसाद,बालेश्वर ,सुगन राम, सुमन कुमार ,हेमूलाल प्रसाद,भुनेश्वर मरांडी,बीरेंद्र बास्के,जीतराम बास्के,कार्तिक करमाली,सोधन मांझी,राकेश ,देवकी यादव, जदुनाथ महतो,अनिता कुमारी,सोनाली बेसरा, दिलीप कुमार ठाकुर,ओम प्रसाद ,बसंत कुमार, जयंती कुमारी ,गुलाब यादव, त्रिभुवन ,मनीराम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *