पुंडी व बोगहरा पंचायत में जरूरतमंदों के बीच हुआ कंबल वितरण

कड़ाके की ठंड को देखते हुए मंगलवार को पुंडी एवं बोंगाहरा पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता द्वारा सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए कंबलों के वितरण हेतु रखा गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य जाड़े के मौसम में असहाय एवं गरीब महिला-पुरुषों को ठंड से राहत पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान दोनों पंचायतों के जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरित किए गए। मौके पर सूरज महतो, बृजलाल महतो, श्यामचंद पटेल, दशरथ कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *