पांच दिवसीय महिला – पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
कोल्हन विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित फुटबाल महाकुंभ का आयोजन बहरागोड़ा महाविद्यालय द्वारा 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक बहरागोड़ा स्थित वीना पानी पाठगार मैं आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोल्हान विश्वविद्यालय के 20 से अधिक एंजीभूत एवं प्रस्वीकृति प्राप्त महाविद्यालय की बालक बालिका/महिला पुरुष फुटबॉल की 40 टीम में भाग लेंगी। उक्त प्रतियोगिता में लगभग 650 खिलाड़ी शामिल होंगे। बहरागोड़ा महाविद्यालय को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। पिछले 10 दिन से महाविद्यालय की ओर से लगातार तैयारी की जा रही है। कुलपति समेत सांसद और विधायक तथा खेल जगत के प्रमुख लोग उक्त आयोजन में शिरकत करेंगे। बहरागोड़ा महाविद्यालय के सभागार में डॉक्टर टोपनो की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता खेल प्रभारी डॉक्टर पी के चंचल ने किया। जिसमें आयोजन से संबंधित विभिन्न संभाग के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया गया तथा उनके बीच दायित्वों का वितरण किया गया। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों महिला और पुरुष दोनों के लिए महाविद्यालय परिसर में रात्रि विश्राम की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। विभिन्न संकायों को मिलाकर महिला एवं पुरुष 100 वॉलिंटियर्स तैयारकिए गए। वॉलिंटियर्स के प्रत्येक समूह के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग व्यक्ति को प्रभाव दिया गया। बैठक में इस बात का प्रयास किया गया कि कोई भी ऐसा कार्य जो जरूरी है उसके दायित्व को तत्काल निर्धारित कर दिया जाए। आज की बैठक में लगभग सभी बिंदुओं पर सदस्यों के बीच विस्तृत चर्चा कर आयोजन का संपूर्ण खाका तैयार कर लिया गया। खेल के संचालन के लिए रेफरी और लाइंस मैन भी बाहर से बुलाने का निर्णय लिया गया है जिससे कि पारदर्शिता बनी रहे। उक्त बैठक में एस समीर,कच्छप,भी तिरु, टी रविदास,डॉ,मौर्या, डी के सिंह,डॉ जे कुमार,समरेंद्र रंजन सिंह,राजीव प्रियदर्शनम,डॉ, जी के दास, एस,एल बंदे,रूपा सीट,सौरव मोहंती,सौरव पात्रा,अरुणा दे,पूनम कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।










