पांच गांव की चट्टानी एकता लाया रंग, सांसद के पत्र को नागार्जुन कंपनी ने सर झुकाकर किया स्वागत

टंडवा : विस्थापित पांच गांव में युवाओं की रोजगार सहित अन्य सवाल पर आम्रपाली परियोजना ने कुल 841 परिवारों के घर नागार्जुन कंपनी में रोजगार देने पर जीएम अमरेश कुमार सिंह ने मुहर लगाकर स्वीकृति प्रदान कर दिया है। इस सहमति के बाद पांच गांव रैयत के चेहरे में एक मुस्कान उभर आई,एक दशक के बाद परियोजना में पहली आउट सोर्सिंग कंपनी नागार्जुन कंपनी है जिसमें कार्य शुरू करने से पहले रैयतों के साथ नम्रता और सादगी दिखाई है। कंपनी ने शौहर्द पूर्ण वार्ता में भाग लेकर कंपनी के नाम को उच्चे विचार और नेकी का परिचय दिया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण की कोयला उत्खनन कार्य में 841 विस्थापितों युवाओं को नौकरी पर रखने की स्वीकृति दिया है। इससे वार्ता के परियोजना क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया की नागार्जुन कंपनी नाम ही नहीं कंपनी की दिल भी बड़ा है। रैयतों की मांग पर खरा उतरने की मंशा से ग्रामीण में एक नई सवेरा हुआ है।

शनिवार को आयोजित गोसाई स्थान में पांच गांव के विस्थापित रैयत ग्रामीण सीसीएल प्रबंधन और आउट सोर्सिंग कंपनी एनसीसी कंपनी के बीच सफल त्रि-पक्षीय वार्ता संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता परियोजना जीएम अमरेश कुमार सिंह ने किया। इस वार्ता में विभिन्न प्रस्तावों को पुनःसभा में रैयत ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं एवं रोजगार, नौकरी,सत्यापन,सड़क,फॉरेस्ट डायवर्शन, शिक्षा,कांटा घर की निर्माण,विस्थापितों को प्राथमिकता के आधार पर ठेका एवं मशीनी टूल्स लगाने,मनवा टोंगरी में 6 बाहरी लोग नौकरी कर रहे है,की मांग को मुखर होकर जनहित में रखा। इसमें सीसीएल प्रक्षेत्र सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास सिंह,बिरजू भुईयां,धीरेन्द्र प्रजापति,विजय साहू,आदित्य साहू,बद्री साहू,रमेश वर्मा,कुंदन पासवान,आशीष चौधरी,हुलास यादव,प्रवेश दास,ममता देवी,गोविंद साहू,मासोमत बबीता देवी,सहित दर्जनों लोग ने सभा में आवाज बुलंद किया। सीसीएल के जीएम अमरेश कुमार सिंह ने कहा की पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय को रैयतों के हित में सर्वमान्य बताया, नागार्जुन कंपनी द्वारा काम शुरू होते ही 120 नए लोगों के बीच दिया जायेगा, उसके तुरंत बाद 140 लोगों को रोजगार में रखा जाएगा। चूंकि 22 दिसंबर से एमआईपीएल का कार्य बंद हो रहा है। एनसीसी कंपनी को 581 मजदूरों को समायोजित किया जाना है। अर्थात कुल नए 260 लोगों की रोजगार से जोड़ने की बात पर सहमति बनी। इस मौके पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल उरांव, पीओ मो.अकरम,प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह,विजय साहू,बद्री साहू,राजेंद्र साहू,कुंदन पासवान,धीरेन्द्र प्रजापति,आदित्य साहू,सुरेंद्र साहू,हुलास यादव,रितेश सिंह,अरविंद सिंह,संदीप सिंह,बिनोद मंडल,ममता देवी,बबीता देवी,अमलेश दास,संतोष यादव,गोविंद साहू,गजाधर साहू,आशीष चौधरी,प्रवेश दास, सुधन गंझू,बिंदु गंझू,रमेश वर्मा,महेश वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *