पशु तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 14 गाय- बैल जब्त
मऊभण्डार के ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता के सक्रियता से पशु तस्करी के बड़े मामले का उदभेदन हुआ है। ओपी प्रभारी ने मऊभंडार से होते पश्चिम बंगाल ले जा रहे 14 पशु (बैल) को जब्त किया है। इस मामले में तीन पशु तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच में पशु तस्करों द्वारा पशुओं से संबंधित कोई वैद्य काजगत नहीं दिखाए जाने के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की गई है। बताया जाता है की लंबे समय से फूलपाल और बनकाटी के कुछ युवक पशु तस्करी के धंधे से जुड़े हुए थे। इस बात की लगातार सूचना मिलने के बाद ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने मंगलवार की देर शाम छपामारी करते हुए 14 पशु को मऊभंडार होते हुए बंगाल ले जाने के दौरान जब्त किया तथा तस्करी से जुड़े तीन आरोपी अजीत मुर्मू (बनकाटी), अमन टुडू (फूलपाल) और शेख शाहिद (फूलपाल) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने सभी 14 पशु को मऊभंडार के स्थानीय पशुपालकों को चिन्हित कर वितरित कर दिया है। तीनों पशु तस्करों के खिलाफ कांड संख्या-8/26, धारा-11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारक अधिनियम, 12 (1) और (2) झारखण्ड पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कि गई है। पशु तस्करी के बड़े मामले का उदभेदन कर कार्रवाई करने पर स्थानीय लोग मऊभंडार ओपी प्रभारी व अन्य पुलिस बल कि सराहना कर रहे हैं।










