पर्यवारण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए साइकल दल पहुचा मैकलुस्कीगंज

मैकलुस्कीगंज ।लोगों में पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का संदेश देने के उद्देश्य से राजीव टक के नेतृत्व में 25 सदस्यीय साइकिल दोस्त का दल साइकिल राइडिंग कर मैकलुस्कीगंज भ्रमण पर पहुंचे। दल का नेतृत्व कर रहे टक ने जानकारी देते हुए बताया कि राइडिंग टीम सुबह के लगभग 6 बजे रांची से चले और ठाकुर गाँव चामा होते हुए सुबह के लगभग साढ़े दस बज्र मैकलुस्कीगंज के गुलमोहर गेस्ट हाउस परिसर पहुंचे । जहाँ वालीबाल के पूर्व कोच शेखर बोस व सुशील तिवारी ने बुके देकर दल का स्वागत किया ।मैकलुस्कीगंज पहुंचने पर साईकल दल के सदस्यों ने यहां के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। बातचीत के क्रम में साइकिल दोस्त टीम के सदस्यों ने बताया कि पर्यावरण के प्रति प्यार सुरक्षा संरक्षण और किफायती सवारी के मद्देनजर टीम के सदस्य एक दिन साइकिल को समर्पित करते हैं , एवं आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते हैं । बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से हमें सीख लेनी चाहिए जो रोजाना कई मील का सफर साइकिल से ही तय कर लेते हैं। शहरी क्षेत्र में इसे एक शारीरिक व्यायाम के तौर पर अब लोग लेने लगे हैं।अगर आप सही तरीके से साइकिल का उपयोग करेंगे तो इसके कई फायदे हैं। इसके अलावे आसपास की दूरी तय करने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पेट्रोल की खपत कम होगी।वहीं शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होगा और फिटनेस भी बनी रहेगी। इस दल में सुमन प्रसाद, संचित प्रसाद, जब्बर सिंह, अशोक अग्रवाल, गणेश रेड्डी, विनय प्रभाकर, श्रवण गोयल, संजीव शेखर, रिंकू खेमका, वंदना खेमका, निशा मिंज, संगीता गोयल,राजीव बिट्टू, पंकज, कुणाल, अनिल, उदीप, रोहित, राजीव, अरविंद सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *