परसुडीह बाजार समिति के व्यापारियों में असुरक्षा

 

पूर्वी सिंहभूम जिला के सबसे बड़े खाद्य व्यापारियों का सबसे बड़ा हब परसुडीह
बाज़ार समिति के व्यापारी काफी असुरक्षित अपने आप को महसूस महसूस कर रहे हैं लगातार यहां चोरी की घटना में वृद्धि हो रही है मंडी की स्थिति काफी बदहाल हो चुकी है व्यापारी अब यहां व्यापार करने से डरने लग गए हैं जिसका मुख्य कारण यह है कि सुरक्षा गार्ड उपलब्ध न होने के कारण लगातार विभिन्न दुकानों में चोरी की घटनाएँ में काफी बढ़ोतरी हो चुकी हैं। कुछ व्यापारी घटना की जानकारी सचिव एवं थाना प्रभारी को दे रहे हैं, जबकि कुछ व्यापारी परेशानी के डर से लिखित रूप में शिकायत देने से भी बच रहे हैं।
बाजार समित के द्वारा इस मामले को लेकरमंगलवार को संध्या 3 बजे बाज़ार समिति मंदिर प्रांगण में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है, जिसमें थाना प्रभारी परसुडीह अविनाश कुमार, बाज़ार समिति के सचिव अभिषेक आनंद एवं चेंबर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में सभी व्यापारियों से आग्रह किया गया हे कि इस बैठक में अवश्य उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान करें। हर दुकान से कम से कम एक व्यापारी का उपस्थित होना अनिवार्य है।
यदि कोई यह कहकर बैठक में नहीं आता कि “दुकान पर कोई व्यक्ति नहीं है”, तो भविष्य में किसी भी दुकान पर घटना घटने पर उसकी जिम्मेदारी उसी व्यापारी की मानी जाएगी।
मंडी के सड़क की काफी बदहाल हो चुकी है एवं जर्जर भवन में कारोबार करने को व्यापारी मजबूर हैं कई बार भवन टूटकर गिर चुका है व्यापारी घायल भी हो चुके हैं व्यापारी ने इसके लिए सांसद से लेकर विधायक तक भी गुहार लगाई है लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *