पत्थर लदे ट्रेलर से कुचले जाने पर सात वर्षीय बच्चा गम्भीर रूप से घायल

हिरणपुर (पाकुड़): पाकुड़ -हिरणपुर मुख्य पथ के तारापुर निकट सोमवार को तेज रफ्तार से आ रहे पत्थर लदे ट्रेलर से कुचले जाने से गोविंदपुर निवासी विजय साहा के सात वर्षीय पुत्र विशाल साहा गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही एक बच्ची बाल बाल बच गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। घायल बच्चे को स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे की गम्भीर अवस्था देख चिकित्सको ने भागलपुर रेफर कर दिया गया। जिसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से ले जाया गया ।उधर इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर की शीशा तोड़ दिया व सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायल बच्चा अपनी ममेरी बहन के साथ सुबह नो बजे तारापुर सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर से वापस घर लौट रहा था कि हाथिगड स्थित क्रशर से पत्थर लीड कर तेज गति से पाकुड़ की ओर जा रहे ट्रेलर संख्या जेएच 16 जे 2557 ने बच्चे को कुचल दिया। जिससे बच्चे की दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। वही सड़क किनारे से गुजर रहे गांव के ही मेहरून बीबी ने अपनी आठ वर्षीया पुत्री तसम्मा खातून को पकड़कर पीछे खींच लिया। नही तो ये बच्ची भी दुर्घटना की शिकार हो जाती। दर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसआई सनातन मांझी , पप्पू चौधरी, अजय पासवान ने आक्रोशित ग्रामीणों से काफी देर तक वार्ता किया। इसके बाद करीब तीन घण्टे के बाद जाम को हटाया गया। ग्रामीणों ने इस पथ में ब्रेकर लगाने की मांग पर पुलिस ने जल्द लगाने की आश्वासन दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने अपने स्तर से पीड़ित पिता को आर्थिक सहयोग भी किया। घायल बच्चे के पिता ट्रेक्टर में चालक का काम करता है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। वही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *