पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी – मुखिया पानों देवी
पतरातू। ज्योति विकास विद्यालय, पालू पिपरीटोला में सोमवार को वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 1 से 10 तक विद्यार्थियों के बीच 100 मीटर ,150 मी, 200 मी, बत्तख रेस, मेंढक रेस, घड़ा रेस, नंबर रेस, अल्फाबेट रेस, सुई धागा रेस, ब्लाइंड रेस, चम्मच रेस, लंगड़ा रेस, गणित रेस, जीके रेस सहित दशम वर्ग के छात्राओं के लिए घड़ा रेस का आयोजन किया गया। एलजी यूकेजी के बच्चों के के लिए मेंढक दौड़, बत्तख रेस तथा बिस्किट रेस, कक्षा 8 9 तथा 10 के छात्रों के बीच गोला फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालू पंचायत मुखिया श्रीमती पानो देवी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वीरेंद्र पासवान, तथा पंसस पालू सुनीता देवी आदि के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि मुखिया पानों देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। गणित रेस में प्रथम बिकेश टुडू, द्वितीय स्वाति कुमारी, तृतीय आस्था कुमारी, जीके रेस में प्रथम राजकिशोर कुमार, द्वितीय सहिना परवीन, तृतीय गौतम कुमार, घड़ा रेस में प्रथम रश्मि कुमारी, द्वितीय संध्या कुमारी व तृतीय स्थान विनीता कुमारी ने प्राप्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामेश्वर महतो, उप प्रधानाध्यापक लाल किशोर महतो, बाबूलाल महतो, विजय ठाकुर, अमरलाल मुर्मू, सज्जाद अंसारी, निर्मल यादव, जय सिंहा, रिंकी देवी, रिंकी कुमारी, उषा कुमारी, ललिता टोप्पो, विनीता सुरीन, कुंती कुमारी, सलमा परवीन, अजय कुमार प्रजापति, ज्योति केरकेट्टा का सराहनीय योगदान रहा।










