नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में अवैध अफीम पोस्ता की खेती का विनष्टीकरण

छतरपुर : पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहुवाखाड़ के जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम पोस्ता की खेती के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल द्वारा उक्त जंगली क्षेत्र में लगभग 05 एकड़ भूमि में लगी अवैध अफीम पोस्ता की फसल को विधिवत रूप से विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत की गई। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।पलामू पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *