निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर बीडीओ को सौपा ज्ञापन
कर्णपूरा देवरखंड कल्याण समिति के पदाधिकारी संरक्षक शैलेश कुमार सिंह पप्पू सिंह के नेतृत्व में खलारी बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी प्रणव अम्बष्ठ से मुलाकात किये और मांग किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विवाह मंडप भवन के निर्माण स्थल पर सूचना पट्ट लगाया जाए जिसमें योजना का नाम, किस विभाग से काम हो रहा है,परक्लन राशि, ठेकेदार का नाम, कार्य की तय सीमा, इत्यादि अंकित हो जिससे विकास योजना में पारदर्शिता बनी रहे। खलारी अंचल पदाधिकारी ने कहा कि अविलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विवाह भवन के कार्य स्थल पर सूचना पट्ट लगा दिया जाएगा और निर्माण कार्य के गुणवत्ता मानकों में किसी भी तरस का समझौता नहीं किया जाएगा। इस प्रतिनिधि मंडल में समिति के अध्यक्ष कुणाल प्रताप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा,सह सचिव सरोज चौधरी, मिडिया प्रभारी रवीन्द्र पासवान, राजा गुप्ता,चमन तुरी, सुशील मुंडा, इत्यादि उपस्थित थे।










