निरहुआ की ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग जमशेदपुर में, झारखंड की लोकेशन की जमकर तारीफ”
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता, गायक, राजनीतिज्ञ एवं निर्माता दिनेश लाल यादव निरहुआ अभी “मुर्गा ट्रॉफी” फिल्म का शूटिंग झारखंड में कर रहे हैं। इस सिलसिले में उनका एक शूटिंग जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड का दृश्य फिल्म शूटिंग के लिए बहुत बेहतर है। पूरी फिल्म की शूटिंग हम लोग झारखंड के जमशेदपुर, रांची और बुंडू में कर रहे हैं।
15 दिन की शूटिंग हो चुकी है और 15- 20 दिन की शूटिंग बाकी है।
उन्होंने कई प्रश्नों का जवाब दिया और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और हम लोगों ने बिहार में भी विजय प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि “मुर्गा ट्रॉफी” फुटबॉल टूर्नामेंट से जुड़ा हुआ है। जिसमें एक बच्चे की संघर्ष की कहानी है और कैसे एक कोच उसके सपनों को साकार करने में मदद करता है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ एक राजनीतिक भी है और आजमगढ़ से सांसद भी रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म हिंदी में बन रही है। इसे झारखंड के स्थानीय भाषा में भी डबिंग किया जाएग










