नितिन के भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जगेश्वर ने दी बधाई,
भाजपा ओबीसी मोर्चा, रांची महानगर प्रभारी जगेश्वर प्रजापति ने नितिन नवीन को नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। इस दौरान मोर्चा के लोगों ने सोमवार को जेपी रेस्टोरेंट, बोंगावार में बैठक की।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं संग जगेश्वर प्रजापति ने नितिन नवीन का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। यह चयन संगठन की युवा नेतृत्व पर गहरी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और गति प्राप्त होगी। नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने को लेकर जगेश्वर प्रजापति ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। इधर, रामगढ़ में नवनियुक्त 15 मंडल अध्यक्ष को बधाई दी। मौके पर जगेश्वर प्रजापति, दशरथ प्रसाद केशरी, जनक प्रसाद, शांति देवी, प्रकाश केशरी, पिंटू प्रजापति, छोटन प्रजापति, प्रेम मुंडा, भीम मुंडा मौजूद रहे।










