नामी डॉक्टर नागेंद्र सिंह का निधन
गरीबों -असहायों के मददगार के रूप में पहचान बनाने वाले डॉ नागेंद्र सिंह की मृत्यु मंगलवार की सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हो गया l शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जमशेदपुर से एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया गया था l
डॉ. सिंह की पत्नी रंजू सिंह और पुत्री डॉ पूजा उनके साथ दिल्ली गई थीं l
आज शाम उनका पार्थिव शव दिल्ली से जमशेदपुर लाया जायेगा l वे अपने पीछे पत्नी रंजू सिंह, पुत्र डॉ अभिषेक, पुत्री डॉ पूजा सहित भरा- पूरा परिवार छोड़ गए है.
हजारों जरुरतमंदो को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले डॉक्टर नागेंद्र सिंह की गिनती आसपास के इलाके में सम्मानित चिकित्सकों में होती थी।
उनके निधन पर भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, राजकुमार पाण्डेय, प्रसिद्ध व्यवसायी अशोक अग्रवाल, राहुल पाण्डेय, भाकपा नेता रविन्द्र नाथ दास आदि ने शोक व्यक्त किया है l









