नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधियों ने किया प्रखंड पदाधिकारियों से मुलाकात

नवनियुक्त प्रखंड सांसद प्रतिनिधियों ने ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज झा,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशीनी केरकेट्टा,अंचल अधिकारी सुनील कुमार सिंह,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा चंद्रशेखर कुमार को प्रतिनिधि पत्र सौंपा।मौके पर ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि माननीय सांसद कालीचरण सिंह का उद्देश्य है कि प्रखंड क्षेत्र के आम जनता से जुड़े हुए जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए इसी उद्देश्य से उन्होंने विभागवार प्रतिनिधियों का गठन किया ताकि जनता का सांसद की ओर से समुचित सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा योजनाओं को धरातल पर उतरवाया जाएगा तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रखंड कार्यालय अंचल कार्यालय में कार्य करवाया जाएगा।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र तिवारी,अंचल प्रतिनिधि कमलेश पांडेय,आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि विनोद राम,थाना प्रतिनिधि बंटी सिंह,चैंबर अध्यक्ष छोटेलाल सोनी,अक्षय तिवारी सहित कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *