नयी दिशा परियोजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहयोग किया प्रदान, टीबी उन्मूलन की दिशा में बदलाव फाउंडेशन एवं एल एंड टी का संयुक्त प्रयास
रंका – टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में 31 जनवरी 2026 शनिवार को गढ़वा जिला सदर अस्पताल परिसर में टीबी मरीजों के बीच पोषण सहयोग प्रदान किया गया।यह पहल नयी दिशा परियोजना के अंतर्गत बदलाव फाउंडेशन के द्वारा लार्सन एंड टुब्रो के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य टीबी मरीजों के उपचार के दौरान उनके पोषण स्तर को मजबूत करना और उपचार की सफलता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से की गई, जिसमें टीबी विभाग के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में चयनित मरीजों को पोषण सहायता सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि टीबी के इलाज के दौरान मरीजों के लिए पोषण अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और इलाज का प्रभाव बेहतर होता है। ऐसे में काॅर्पोरेट एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत आधार प्रदान करता है। कार्यक्रम में बदलाव फाउंडेशन के रितेश त्रिपाठी एवं अमित सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा मरीजों का उत्साह बर्द्धन करते हुए समय पर प्रकाश डाला। रितेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि बदलाव फाउंडेशन स्वास्थ्य एवं समुदाय सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है और भविष्य में भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर गढ़वा जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में सतत् सहयोग करता रहेगा।










