नए थाना प्रभारी ने दिया योगदान

मनातू (पलामू): मनातू थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। बिक्की कुमार ने औपचारिक रूप से मनातू थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे पड़वा थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और सक्रियता के साथ किया। उनके मनातू थाना प्रभारी बनने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, निवर्तमान थाना प्रभारी निर्मल उरांव को 22 माह के सफल कार्यकाल के बाद शहर थाना स्थानांतरित किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान निर्मल उरांव ने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी विशेष पहल की, जिससे क्षेत्र में नशाखोरी पर काफी हद तक अंकुश लगा। आम जनता के साथ बेहतर तालमेल और पुलिस-पब्लिक संबंध मजबूत करने में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही।
स्थानीय लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। नए थाना प्रभारी बिक्की कुमार ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी तथा अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *